NEELAM GUPTA

Add To collaction

ये मौसम भी बीत जाएगा।

नारी मत हो उदास।
ये मौसम भी बीत जाएगा।

हिम्मत से सबको बांध।
ये मौसम भी बीत जाएगा।
एक अँधेरी रात के आगे।
सुबह का उजाला आएगा।

जीवन को तेरे प्रेम से।
सरोबार कर जाएगा।
उम्मीद की डोर पकड़े बढ़े चल।
ये मौसम भी बीत जाएगा।

रहता नहीं हमेशा पतझड़।
जिंदगी की लड़ाई तु लड़कर।
अपने पैरों पर खड़ी तु हो जा।
फिर से उत्कर्ष के शिखर पर।
बसन्त का मौसम आएगा।

नारी मत हो उदास।
ये मौसम भी बीत जाएगा। 

   6
4 Comments

NEELAM GUPTA

28-Aug-2021 07:22 PM

आप सभी का बहुत बहुत आभार

Reply

Niraj Pandey

28-Aug-2021 06:31 PM

बहुत खूब

Reply

Sanjay Ni_ra_la

28-Aug-2021 01:18 PM

लाजवाब बहुत उम्दा

Reply